होम » India » पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा गाड़ीखाना क्षेत्र में किया जनसंवाद*

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा गाड़ीखाना क्षेत्र में किया जनसंवाद*

*पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा गाड़ीखाना क्षेत्र में किया जनसंवाद*

*नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर नागरिकों से किया संवाद*

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जानने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना मोघट रोड क्षेत्र के गाड़ीखाना में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जिला खण्डवा श्री अगम जैन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी मोघट रोड श्री विकास खीची सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवक उपस्थित रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा युवाओं एवं उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए नशे के दुष्प्रभावों एवं यातायात नियमों के महत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशे का कारोबार, संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध से संबंधित जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नागरिकों को भरोसा दिलाया गया कि प्राप्त सूचनाओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।

पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जाकर खण्डवा पुलिस द्वारा इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं विश्वास को मजबूत करने तथा अपराधों की रोकथाम में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
OpenAI Says It Fired 3 Staffers For Mishandling “Sensitive” Info
OpenAI Says It Fired 3 Staffers For Mishandling “Sensitive” Info
अगली खबर (Next) »
पितृ तर्पण के लिए खंडवा में 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह।
पितृ तर्पण के लिए खंडवा में 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)