होम » India » लोक साहित्य के क्षेत्र में प्रवीण शर्मा को नई जिम्मेदारी*

लोक साहित्य के क्षेत्र में प्रवीण शर्मा को नई जिम्मेदारी*

*लोक साहित्य के क्षेत्र में प्रवीण शर्मा को नई जिम्मेदारी*
*राष्ट्रीय बैठक में डॉ. देवदास साकेत की अनुशंसा पर मिला लोक साहित्य मालवा प्रांत प्रमुख का दायित्व*
खंडवा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की राष्ट्रीय बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. देवदास साकेत की अनुशंसा पर प्रवीण शर्मा को लोक साहित्य मालवा प्रांत प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।
राष्ट्रीय बैठक में लोक साहित्य आयाम के कार्यों एवं संगठनात्मक विस्तार को लेकर चर्चा हुई। इसी क्रम में प्रवीण शर्मा को मालवा प्रांत की जिम्मेदारी दी गई। उनके नेतृत्व में मालवा प्रांत के सभी जिलों में लोक साहित्य से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर परिषद के महामंत्री डॉ. पवनपुत्र जी बादल, संयुक्त महामंत्री प्रो. नीलम जी राठी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मनोज कुमार जी का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
लोक साहित्य के अंतर्गत मालवा की लोक परंपराओं, लोकगीतों, लोककथाओं, लोकगाथाओं, लोकभाषा एवं लोक संस्कृति से जुड़े कार्यों को जिलास्तर तक विस्तार देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
प्रवीण शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद मालवा प्रांत के अध्यक्ष त्रिपुरारी शर्मा के साथ समस्त प्रांतीय कार्यकारिणी एवं साहित्यिक मनीषियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में मालवा प्रांत के सभी जिलों में लोक साहित्य की गतिविधियों को नई गति और विस्तार मिलेगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Azerbaijan Woman Drugged, Gang-Raped In Lahore, 3 Suspects Identified
Azerbaijan Woman Drugged, Gang-Raped In Lahore, 3 Suspects Identified
अगली खबर (Next) »
Supreme Court’s Deadline To Poll Body To Settle Trinamool Poll Symbol Issue
Supreme Court’s Deadline To Poll Body To Settle Trinamool Poll Symbol Issue
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)