होम » India » सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गणेशगंज, खंडवा विद्यालय में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन हुआ

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गणेशगंज, खंडवा विद्यालय में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन हुआ

*खंडवा।* विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा ‘नमामि भारतम्’ राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम् को 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्थानीय *सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गणेशगंज, खंडवा* विद्यालय में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन प्रातः 11 बजे एक साथ, एक लय व एक स्वर में किया गया।

इस कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. तुलसीराम जी ब्राह्मणे, सहायक प्राध्यापक, शासकीय एस.एस. कॉलेज, खंडवा* उपस्थित रहे।

*अध्यक्ष महोदय के रूप में श्री रविन्द्र सिंह जी, सचिव, सेवा भारती, खंडवा (पूर्व BSNL में अधिकारी)* ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

*विशेष अतिथि के रूप में श्री मुकेश जी मालाकार, एडवोकेट एवं नोटरी, जिला न्यायालय, खंडवा* उपस्थित रहे।

*मुख्य वक्ता के रूप में श्री राम जी पटेल, सहसचिव, विवेकानंद बाल कल्याण समिति, खंडवा* ने अपने वक्तव्य में कहा कि कृतज्ञता हमारे जीवन को संपन्न बनाती है। यह पुण्यभूमि है, यहाँ भगवान भी जन्म लेने को तरसते हैं। इस धरती ने बहुत कुछ दिया है, इसकी वंदना करना चाहिए। साथ ही उन्होंने वंदे मातरम् के इतिहास को बहुत ही विस्तृत रूप में बताया और बताया कि देश को आजादी दिलाने में वंदे मातरम् गीत का बड़ा योगदान रहा है। मातृभूमि के प्रति समर्पित रहने, कर्तव्य पूरा करने और अच्छे विचार व अच्छे नागरिक बनने पर जोर दिया।

बता दें कि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गणेशगंज विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय मालाकार, भैया-बहिन, आचार्य परिवार अभिभावक व अतिथिगणों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में सहभागिता की। सामूहिक वंदे मातरम् गायन के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और गौरवशाली राष्ट्रीय विरासत से परिचित कराने का प्रयास किया गया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*मां दुर्गाधाम मंदिर में श्री गणेश जी को आरती पश्चात केक काटकर लगाया छप्पन भोग*
*मां दुर्गाधाम मंदिर में श्री गणेश जी को आरती पश्चात केक काटकर लगाया छप्पन भोग*
अगली खबर (Next) »
Trump embraces Xi as peer, alarms partners and critics
Trump embraces Xi as peer, alarms partners and critics
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)