होम » India » राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मार्च, दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ बुलंद की आवाज

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मार्च, दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ बुलंद की आवाज

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मार्च, दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ बुलंद की आवाज

कांग्रेस ने कहा खड़गे जी के मंच का शुद्धिकरण दलितों का अपमान, राहुल गांधी पर एफआईआर लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास है

खंडवा। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने देश और राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन व पैदल मार्च निकालना शुरू कर दिया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि भाजपा की कथित दलित विरोधी मानसिकता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार शाम कांग्रेस परिवार द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत नगर निगम तिराहे स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला अस्पताल के सामने अंबेडकर चौक पहुंचा।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भेदभाव, छुआछूत और दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की। कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतंत्र में हर वर्ग को सम्मान और समान अधिकार मिलना चाहिए। सामाजिक भेदभाव एवं छुआछूत जैसी मानसिकता के लिए आधुनिक भारत में कोई स्थान नहीं है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण कराया गया। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाई तो भाजपा सरकार ने उल्टा उन्हीं पर एफआईआर दर्ज करवा दी।
प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि संदेश साफ है। दलितों का अपमान करने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन उनके सम्मान के लिए आवाज उठाने वालों पर मुकदमा जरूर होगा।
भाजपा और आरएसएस की राजनीति हमेशा से दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचित समाज की आवाज और भागीदारी को दबाने की रही है।राहुल गांधी जी इसी व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं, इसीलिए भाजपा को उनकी आवाज से इतनी परेशानी है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह ने कहा कि खड़गे जी के मंच का शुद्धिकरण दलितों का अपमान एवं राहुल गांधी पर एफआईआर लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास है।श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की यह मानसिकता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। देश को संविधान देने वाले डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों पर चलने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की सभा के बाद मंच का शुद्धिकरण किया जाना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि दलित समाज, संविधान और सामाजिक समानता की भावना का अपमान है।
श्री सिंह ने कहा राहुल गांधी जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कांग्रेस की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। राहुल गांधी देश के करोड़ों लोगों, वंचितों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं। जब भी कांग्रेस ने जनता से जुड़े सवाल उठाए हैं, भाजपा ने मुद्दों का जवाब देने के बजाय जांच, एफआईआर और कार्रवाई का सहारा लिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता डरने या झुकने वाले नहीं हैं। भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ हमारी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी। बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान में विश्वास रखने वाला हर नागरिक सामाजिक बराबरी, सम्मान और न्याय के लिए कांग्रेस के साथ खड़ा है।
मार्च का समापन डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष हुआ, जहां कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब को नमन करते हुए सामाजिक समानता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर प्रतिभा रघुवंशी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण उत्तम पाल सिंह,ब्लाक अध्यक्षद्वय विशाल जैन ,इमरान गौरी ,दीपक मुल्लू राठौर,राजू सुनगत,श्रद्धा जीभेंकर ,दशरथ सिरसोटे, हुकुम मेलुन्दे,प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,मयंक पराशर नवनाथ भाई ,संदीप सोनी ,पवन पाटीदार,असलम गौरी ,शब्बीर कादरी, भुवनेश जोशी, विजय पासी ,चंदन राजपूत, संजीव पटेल, पवन पाटीदार ,नमेश बारे ,वकील नीलकंठ, विनोद यादव ,डॉ चैनसिंह वर्मा, संतोष दुबे, दिव्यांश ओझा, मोंटी सिंह पंवार,मुजाहिद कुरैशी ,शोएब शाह, अयान पठान, महेंद्र बाबू ,शफीक सिद्दीकी ,आसिम पटेल ,इस्माइल मोटू लोहार ,सुधीर ,मंगा तिवारी, अब्बास अली ,अरविंद कसेरा,गुरप्रीत सिंघ होरा,फरहान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
विधायक जयराम की अग्रिम जमानत याचिका MP -MLA कोर्ट में ट्रांसफर, कल होगी सुनवाई*
अगली खबर (Next) »
महापौर अमृता अमर यादव ने श्री गोगादेव जी महाराज की पावन छड़ियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)