⚡ बड़ी खबरें
• चोरी के मामले में कई आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, हरदा के कथित खरीददार की तलाश जारी• दीपावली से पहले प्रशासन सख्त: कार्बाइड गन की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश• 25 अक्टूबर से तवा नहर से छोड़ा जाएगा पानी, हरदा के किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा• *रहवासियों की शिकायत पर सार्वजनिक गली से अतिक्रमण हटाया, आम रास्ता कराया गया सुचारू*• बुधवार को विशाल प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के पश्चात गुरुवार को भी कई स्थानों की प्रतिमाएं मुंबई बाजार,टाउन हॉल, घंटाघर होते हुए भैरौ कुंड पहुंची।• पारंपरिक स्थापत्य शैली से हो रहा है पार्वतीबाई धर्मशाला स्थित मंदिर का पुनरुद्धार
होम » India » *सिंधी समाज की महिलाओं ने अखंड़ सौभाग्य के लिए मनाया टिजडी पर्व*

*सिंधी समाज की महिलाओं ने अखंड़ सौभाग्य के लिए मनाया टिजडी पर्व*

*सिंधी समाज की महिलाओं ने अखंड़ सौभाग्य के लिए मनाया टिजडी पर्व*

*टिजडी पर्व को सिंधी समाज का करवा चौथ कहा गया है*

खंडवा। नगर के सिंधी बहुल्य क्षेत्रों में ‌सोमवार को सिंधी समाज की महिलाओं ने अखंड़ सौभाग्य के लिए टिजडी पर्व श्रद्धा, भक्ति के साथ पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर मनाया गया। इस दौरान टिजड़ी माता का पूजन कर झूले में झुलाया गया। महिलाओं द्वारा सुहाग सामग्री पहनी एवं हाथों मे आकर्षक मेहंदी रचाई गयी। रात्रि में चंद्रमा को देखकर व्रत खोला गया। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि सिंधी समुदाय में इस व्रत की विशेष मान्यता है। सिंधी कालोनी स्थित बालक धाम, शिवधाम, पदम नगर आदि सहित अनेक स्थानों पर पंडितजनों ने टिजडी पर्व के अवसर पर टिजडी माता की कथा का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या मे सुहागिन महिलाएं एवं कुंवारी कन्याओं को टिजडी का महत्व व कथा सुनायी और सभी को आशीर्वाद दिया। पंडित श्याम शर्मा एवं धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि यह आस्था और विश्वास का पर्व है। सुहागिन महिलाएं उमंग व सच्ची श्रद्धा के साथ इसे मनाती हैं और अपने पति की लम्बी आयु होने की कामना करती है। कुंवारी कन्याएं अच्छे वर और संस्कारी परिवार मिलने की कामना करती हैं। रात्रि में थाली सजाकर जिसमें दीप जलाकर, कच्चे दूध व मीठे व्यंजन के साथ चंद्रमा की पूजा अर्चना व जल चढाकर अन्न जल ग्रहण करती हैं। टिजडी पर्व को सिंधी समाज का करवा चौथ कहा गया है। बालक धाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी ने बताया कि पति की दीर्घ आयु के लिए रखा जाने वाला व्रत करवा चौथ हिंदू मान्यता के अनुसार चौथ को रखा जाता है। वहीं सिंधी समाज का टिजडी व्रत भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया को रखा जाता है, सुहाग की लंबी उम्र एवं परिवार में सुख शांति के लिए व्रत करते है, ठीक उसी प्रकार सिंधी समाज की महिलाओं द्वारा टिजडी उपवास को रखा। इस व्रत को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित होती है।महिलाओं व्दारा सुहाग सामग्री के साथ नये वस्त्र धारण, हाथों में मेहंदी आदि लगाई गयी। साल में एक दिन ऐसा आता है जब नारियां पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। रात्रि में चंद्रमा के उदय होने पर अघ्र्य देकर और पति का चेहरा देखकर व्रत को खोला गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*सिंधी समाज ने मनाई कजली तीज टिजड़ी*
अगली खबर (Next) »
ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)