होम » India » पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया कोतवाली थाने का आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया कोतवाली थाने का आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया कोतवाली थाने का आकस्मिक निरीक्षण

जनविश्वास अभियान के तहत शिकायतों के त्वरित निराकरण और लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं एवं विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा संचालित “जनविश्वास अभियान” के तहत आम नागरिकों की अधिक से अधिक शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका समयबद्ध निराकरण किया जाए।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री जैन ने थाने में लंबित अपराधों एवं प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*खण्डवा पुलिस की संपत्ति सम्बन्धी अपराधों में पतारसी लगातार जारी, वर्ष 2022 के चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में*
अगली खबर (Next) »
ओरछा में प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल हुए राजपाल सिंह, तोमर, सुभाष कोठारी, देवेंद्र वर्मा।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)