होम » India » *श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए अनोखे अंदाज़ में शहरवासियों को किया जा रहा आमंत्रित*

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए अनोखे अंदाज़ में शहरवासियों को किया जा रहा आमंत्रित*

*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए अनोखे अंदाज़ में शहरवासियों को किया जा रहा आमंत्रित*

खंडवा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) द्वारा 4 सितंबर को आनंद परिसर में शाम 7 बजे से भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव के लिए भक्तगण हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन करते हुए बॉम्बे बाजार, बुधवारा बाजार, सराफा, टाउन हॉल और घंटाघर सहित नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर पहुँचकर व्यक्तिगत रूप से शहरवासियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस अनोखे अंदाज़ में भक्तिमय कीर्तन से शहर में उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है।

*भगवान श्रीकृष्ण का होगा पुष्प अभिषेक*

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी एवं मयूर राजानी के अनुसार कार्यक्रम में हरिनाम संकीर्तन, श्रीकृष्ण कथा एवं आध्यात्मिक प्रवचन, भक्तिमय नृत्य और विशेष नाट्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक एवं पुष्प अभिषेक किया जाएगा।

*किये जाएगे छप्पन भोग अर्पित*

जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। भारतीय वैदिक परंपरा में छप्पन भोग भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम और श्रद्धा से अर्पित किए जाने वाले विविध प्रकार के व्यंजनों का विशेष प्रसाद है। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने भक्तिमय वातावरण के दिव्य उत्सव में शहरवासियों से परिवार सहित सहभागी बनने की अपील की गयी है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष पद पर श्री सबनानी हुए विभूषित*
अगली खबर (Next) »
दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व महोत्सव का आयोजन 16 सितंबर से प्रारंभ।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)