होम » India » *थाना मूंदी के दुर्घटना संभावित क्षेत्र(ब्लैक स्पॉट्स) का यातायात पुलिस खण्डवा एवम थाना मूंदी के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*

*थाना मूंदी के दुर्घटना संभावित क्षेत्र(ब्लैक स्पॉट्स) का यातायात पुलिस खण्डवा एवम थाना मूंदी के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*

*थाना मूंदी के दुर्घटना संभावित क्षेत्र(ब्लैक स्पॉट्स) का यातायात पुलिस खण्डवा एवम थाना मूंदी के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*

खण्डवा// पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक श्री राजेश ओहरिया सहित थाना यातायात व थाना मूंदी की टीम द्वारा बांगड़दा पुनर्वास स्थल, तेलिया माल फाटा दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा दुर्घटना स्थल की भौगोलिक एवं सड़क संरचना का अवलोकन किया गया तथा सड़क की स्थिति, मोड़, दृश्यता, मार्ग की चौड़ाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क किनारे की व्यवस्थाओं एवं अन्य सड़क संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान दुर्घटना से संबंधित सभी रोड साइन, चेतावनी संकेतक, दिशा सूचक बोर्ड एवं अन्य यातायात संकेतों को चेक किया गया तथा उनकी स्थिति, दृश्यता एवं आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता का जायजा लिया गया। जहां आवश्यक हो, वहां अतिरिक्त रोड साइन एवं सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं किए जाने के संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने पर चर्चा की गई।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*खण्डवा पुलिस का नवाचार “यातायात जन चौपाल” लगातार जारी*
*खण्डवा पुलिस का नवाचार “यातायात जन चौपाल” लगातार जारी*
अगली खबर (Next) »
*श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष पद पर श्री सबनानी हुए विभूषित*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)