होम » India » बड़ोद में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व

बड़ोद में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व


बड़ोद में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व

बड़ोद,

(आगर मालवा)। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर, आरती उतारकर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

त्योहार को लेकर बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। राखियों और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई। परिवारों में पारंपरिक रूप से मिठाइयां बांटकर पर्व की खुशियां मनाई गई। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व ने भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को और अधिक मजबूत किया। बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
रक्षाबंधन पर खण्डवा पुलिस की अभिनव पहल, कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से किया संवाद
अगली खबर (Next) »
चौमहला में ‘इल्म-ए-दीन’ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को मिली ट्रॉफी व प्रमाण-पत्र l
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)