होम » India » रक्षाबंधन पर खंडवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में बाजारों में बढ़ाई निगरानी

रक्षाबंधन पर खंडवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में बाजारों में बढ़ाई निगरानी

रक्षाबंधन पर खंडवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय, महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में बाजारों में बढ़ाई निगरानी

खंडवा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शहर के प्रमुख बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए खंडवा पुलिस की निर्भया टीम सक्रिय हो गई है। महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुनीता भलराय के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम एवं अन्य महिला पुलिस कर्मचारियों द्वारा लगातार बाजारों और प्रमुख क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

इस दौरान पुलिस टीम ने बाजारों में मौजूद महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा होने पर तत्काल मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सूचित करने की समझाइश दी।

रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की सक्रियता का उद्देश्य त्योहार के दौरान महिलाओं को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*चौकी रामनगर थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
अगली खबर (Next) »
खण्डवा पुलिस का “ऑपरेशन खोज” जारी, 5 साल पुराने मामले के स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)