शक्कर के बढ़ते दाम और एथेनॉल नीति के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
खंडवा। बढ़ती महंगाई, शक्कर के लगातार बढ़ते दाम एवं एथेनॉल नीति के विरोध में आज गांधी भवन से केवलराम चौक तक खंडवा शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल जैन एवं इमरान गौरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल वाहन को गन्नों से सजाकर और उसमें गन्ने का रस भरकर प्रतीकात्मक रूप से वाहन के इंजन को “आईसीयू में भर्ती” कर अस्पताल ले जाने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। कांग्रेस के इस अनोखे प्रदर्शन ने राहगीरों और आमजन का ध्यान आकर्षित किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल जैन ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का असर अब आम आदमी की रसोई से लेकर किसान तक दिखाई दे रहा है। शक्कर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और महंगाई ने त्योहारों की मिठास भी फीकी कर दी है। एथेनॉल नीति के कारण गन्ने और चीनी के संतुलन पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता और किसानों के हितों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक उठाती रहेगी। सरकार को महंगाई पर तत्काल नियंत्रण कर शक्कर के दाम कम करने और जनहित में एथेनॉल नीति की समीक्षा करने की आवश्यकता है।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शक्कर के बढ़ते दाम और एथेनॉल नीति के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
naveen dahayat
संपादकीय टीम (Editorial Team)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।
« पिछली खबर (Previous)
*खण्डवा पुलिस को मिली सम्पत्ति संबंधी अपराधों में एक और सफलता, लूट करने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त में, लुटा गया सामान व नगदी कुल कीमती 34000/- रुपये का व मोटर सायकिल हुए जप्त*
अगली खबर (Next) »
रक्षाबंधन पर गंगधार में दिखी सनातन संस्कृति की झलक, वैदिक विधि से हुआ श्रावणी उपाकर्म l
