⚡ बड़ी खबरें
होम » India » रेलवे ओवरब्रिज पर तेल रिसाव से बढ़ा हादसे का खतरा, यातायात पुलिस ने तत्काल संभाली स्थिति

रेलवे ओवरब्रिज पर तेल रिसाव से बढ़ा हादसे का खतरा, यातायात पुलिस ने तत्काल संभाली स्थिति

रेलवे ओवरब्रिज पर तेल रिसाव से बढ़ा हादसे का खतरा, यातायात पुलिस ने तत्काल संभाली स्थिति

खंडवा। शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर एक टैंकर से तेल रिसाव होने के कारण सड़क पर तेल फैल गया। इससे दोपहिया एवं अन्य वाहन चालकों के फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई थी।

सूचना मिलते ही खंडवा यातायात पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया। टीम ने संबंधित स्थान पर चूना पाउडर डलवाकर सड़क पर फैले तेल को सोखने की कार्रवाई कराई। इसके बाद सड़क को वाहनों के आवागमन के लिए सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया।

कार्रवाई के बाद यातायात को व्यवस्थित रूप से संचालित कराया गया और संभावित दुर्घटना को टालने में मदद मिली। यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वाहन चालकों को राहत मिली।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

यातायात पुलिस खंडवा ने कहा कि किसी भी प्रकार की बाधा, दुर्घटना अथवा आपात स्थिति की सूचना मिलने पर टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
अगली खबर (Next) »
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)