⚡ बड़ी खबरें
होम » India » सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में अधिकारियों ने किया निरीक्षण

खंडवा/ओंकारेश्वर, 25 अगस्त 2026। आगामी सिंहस्थ पर्व 2028 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संभागायुक्त श्री भास्कर लाक्षाकार, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग, पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद, जिला कलेक्टर खंडवा श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री अगम जैन ने ओंकारेश्वर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए आगामी सिंहस्थ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसके साथ ही एकात्म धाम तथा बल रुकवाने के लिए निर्माणाधीन भवनों का भी निरीक्षण किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सिंहस्थ की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आगामी आयोजन को ध्यान में रखते हुए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रशासन, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कल्याण गंज विद्यालय के छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक
अगली खबर (Next) »
रेलवे ओवरब्रिज पर तेल रिसाव से बढ़ा हादसे का खतरा, यातायात पुलिस ने तत्काल संभाली स्थिति
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)