⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » एस.एन. कॉलेज में हरियाली का संदेश, ‘विद्यावन’ में हुआ पौधारोपण।

एस.एन. कॉलेज में हरियाली का संदेश, ‘विद्यावन’ में हुआ पौधारोपण।

एस.एन. कॉलेज में हरियाली का संदेश, ‘विद्यावन’ में हुआ पौधारोपण।

खण्डवा//महाविद्यालय की रेडक्रॉस समिति द्वारा महाविद्यालय के खेल मैदान ‘विद्यावन’ में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेडक्रॉस स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम में आम, आंवला, जामुन, अमरूद सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है। महाविद्यालय का ‘विद्यावन’ विद्यार्थियों में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

कार्यक्रम में खेल अधिकारी श्री अमित अब्राहम, प्रो. कुलदीप सिंह फरे, प्रो. कुलदीप सिंह रावत, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक प्रो. महेश भाबोर, प्रो. राखी उइके एवं प्रो. विपिन जैन उपस्थित रहे।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का दौरा कार्यक्रम
अगली खबर (Next) »
साहिल लोचब को न्याय दिलाने राहुल गांधी के समर्थन में खंडवा में कांग्रेस का धरना
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)