⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

राजस्व अधिकारियों की बैठक में विशेष श्रेणी के किसानों के एग्रीस्टैक पंजीयन पर जोर

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

महासमुंद, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज शाम 4.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण और विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन को प्राथमिकता देते हुए विशेष श्रेणी के किसानों सहित पात्र किसानों का पंजीयन निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में विशेष श्रेणी के शेष 493 किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन 10 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री अक्षा गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री तेजपाल सिंह ध्रुव सहित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे तथा अन्य अनुविभाग एवं तहसील के राजस्व अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पंजीयन में बकेट क्लेम की प्रक्रिया को सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक किसानों को इसमें शामिल कर संबंधित सहकारी समितियों के माध्यम से बकेट क्लेम कराया जाए। साथ ही संयुक्त खातेदारों का भी पंजीयन प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीसीएस सर्वे प्रत्येक ग्राम में कराने, सभी प्लॉट का सर्वे एवं आवश्यक अपडेट सुनिश्चित करने तथा ग्रामों में सर्वे कार्य को गति देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अप्रूवल रेट बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

इसके अलावा स्वामित्व पट्टा अंतर्गत तैयार पट्टों का वितरण शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगरीय निकायों में भी पट्टा अधिनियम अंतर्गत सर्वे कार्य की समीक्षा की गई। साथ ही नक्शा बंटाकन एवं अपडेशन का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों एवं तहसीलदारों से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, वन अधिकार पत्र, भू-अर्जन, राजस्व वसूली सहित ग्रामीणों से जुड़े विभिन्न राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। विवादित एवं अविवादित नामांतरण, बंटाकन, बंदोबस्त, त्रुटि सुधार, डायवर्सन और सीमांकन प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं लक्षित हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए अधिकारी सकारात्मक परिणाम के साथ कार्य करें। उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों का भी समय-सीमा में निराकरण करने तथा लोक सेवा गारंटी योजना के तहत प्राप्त आवेदनों को निर्धारित अवधि में निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार लाभ दिलाने कहा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
श्री दिव्य बालाजी कॉलोनी में हुआ आरम्भ कावड़ यात्रा का स्वागत।
अगली खबर (Next) »
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का दौरा कार्यक्रम
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)