होम » India » आश्रम छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी अब पोर्टल पर होगा प्रदर्शित

आश्रम छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी अब पोर्टल पर होगा प्रदर्शित

आश्रम छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी अब पोर्टल पर होगा प्रदर्शित

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

महासमुंद 20 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम एवं छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं का पंजीयन छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल https://hmstribal.cg.nic.in पर किया गया है। व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर द्वारा पोर्टल में दर्ज समस्त छात्र-छात्राओं की जानकारी होम पेज पर प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है।

इसके तहत शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त संस्थाओं एवं विशिष्ट संस्थाओं सहित सभी प्रकार की संस्थाओं में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध रहेगी। साथ ही प्रत्येक माह की विद्यार्थियों की उपस्थिति भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। संबंधित संस्थाओं द्वारा आगामी माह की 10 तारीख तक पिछले माह की उपस्थिति की जानकारी पोर्टल पर दर्ज एवं प्रदर्शित की जाएगी।

विद्यार्थियों की जानकारी एवं उपस्थिति रिपोर्ट देखने के लिए छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल https://hmstribal.cg.nic.in के होम पेज पर उपलब्ध “विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट” मेन्यू पर क्लिक किया जा सकता है। इसके अलावा शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए पोर्टल में “नया क्या है” टैब पर क्लिक किया जा सकता है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कोडार डेम में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन
अगली खबर (Next) »
*खण्डवा पुलिस को मिली एक और सफलता, ग्राहकों के दस्तावेजों से फर्जी खाते खोलकर धोखाधड़ी करने वाली गैंग पुलिस गिरफ्त में*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)