बड़ोद के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मुलाकात, जनहित के कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

0

बड़ोद के विकास को लेकर महत्वपूर्ण मुलाकात, जनहित के कार्यों पर हुई सकारात्मक चर्चा

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

बड़ोद । नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आगर विधायक श्री मधु गेहलोत जी के नेतृत्व में बड़ोद नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सचिन जी लोववंशी, उपाध्यक्ष श्री लालसिंह जी राजपूत एवं साथी पार्षदों ने महत्वपूर्ण मुलाकात की। मुलाकात के दौरान बड़ोद नगर में आवश्यक विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विषयों एवं क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नगर के विकास को गति देने तथा नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने पर सकारात्मक विचार-विमर्श

हुआ। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बड़ोद के सर्वागीण विकास को नई गति देने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *