⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » देशभक्ति की भावना के साथ भाजपा एवं सांसद कार्यालय पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज।

देशभक्ति की भावना के साथ भाजपा एवं सांसद कार्यालय पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज।

देशभक्ति की भावना के साथ भाजपा एवं सांसद कार्यालय पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज।

धार्मिक त्योहारों के साथ हम राष्ट्रीय पर्वो को भी उत्साह के साथ मनाएं, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

खंडवा। हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान में काफी उत्साह नजर आया, देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे जिले में तीन दिनों से हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है एवं कई कार्यक्रम आयोजित हुए है। पूरे उत्साह के साथ शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सजे हुए भाजपा कार्यालय प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि हमारे देश के कई वीर जवानों के बलिदान के पश्चात हमें आजादी प्राप्त हुई है, इसे हम कभी नहीं भूले, हमारे मन में देश प्रेम की भावना सदैव बनी रहे। जिस प्रकार हम हमारे धार्मिक त्योहारों को उत्साह के साथ बनाते हैं, उसी के अनुरूप राष्ट्रीय पर्व को भी हम देशभक्ति की भावना से उत्साह के साथ मनाऐ, तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है इस तिरंगे के सम्मान में कोई कमी नहीं आए, इसकी हमें चिंता करना है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यालय के साथ ही सांसद कार्यालय पर भी झंडा वंदन किया गया इस अवसर पर आयोजित झंडा वंदन कार्यक्रम में अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,खण्डवा विधायक कंचन तनवे , महापौर अमृता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े , धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले, सुभाष कोठारी, पुरुषोत्तम शर्मा सेवादास पटेल,राजेश तिवारी, अरुण सिंह मुन्ना, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, प्रवक्ता सुनील जैन, नंदन करोड़ी, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा , प्रियांशु चौरे ,रोशनी गोलकर ,आशीष राजपुत , मंगलेश तोमर, भारत पटेल हिमांशु राज, अनूप अनूप पटेल सहित पार्टी पदाधिकारी,मातृशक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
एस एन कॉलेज में विधायक कंचन तनवे ने फहराया तिरंगा, एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धि पर थपथपाई पीठ।
अगली खबर (Next) »
स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे रंगों से सजा भगवान ओंकारेश्वर का दरबार
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)