⚡ बड़ी खबरें
• चोरी के मामले में कई आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, हरदा के कथित खरीददार की तलाश जारी• दीपावली से पहले प्रशासन सख्त: कार्बाइड गन की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश• 25 अक्टूबर से तवा नहर से छोड़ा जाएगा पानी, हरदा के किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा• *रहवासियों की शिकायत पर सार्वजनिक गली से अतिक्रमण हटाया, आम रास्ता कराया गया सुचारू*• बुधवार को विशाल प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के पश्चात गुरुवार को भी कई स्थानों की प्रतिमाएं मुंबई बाजार,टाउन हॉल, घंटाघर होते हुए भैरौ कुंड पहुंची।• पारंपरिक स्थापत्य शैली से हो रहा है पार्वतीबाई धर्मशाला स्थित मंदिर का पुनरुद्धार
होम » India » पूरे खंडवा जिले में देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

पूरे खंडवा जिले में देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

पूरे खंडवा जिले में देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सांदीपनि विद्यालय में किया ध्वजारोहण।

विद्यार्थियों को दिया विकसित भारत 2047 का संदेश।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने सांदीपनि विद्यालय शाहपुर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को नमन किया। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि देशभक्ति की भावना के साथ पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। जिला मुख्यालय खंडवा में पुलिस परेड ग्राउंड पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और विजय शाह ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर देशभक्ति का संदेश दिया, देश भक्ति के स्वतंत्रता के इस आयोजन में मंत्री श्री शाह के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे,महापौर अमृता यादव, एवं विधायक कंचन तनवे, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के साथ ही प्रभारी कलेक्टर नागार्जुन गौडा एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन उपस्थित थे, कार्यक्रम में परेड के साथ देशभक्ति से युक्त झांकियां एवं स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आयोजित हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शाहपुर के विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उपस्थित जनों को स्वतंत्रता का संदेश दिया। इस अवसर पर श्री पाटिल ने ने कहा कि आजादी का पर्व हमें उन लाखों वीरों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी वजह से देश स्वतंत्र हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, लगन और प्रतिभा के साथ देश के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा और विद्यार्थी ही वर्ष 2047 के विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
समाज सेवा के क्षेत्र में अनिल बाहेती सम्मानित
अगली खबर (Next) »
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)