होम » India » रामपुर मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, मंटू कुमार साव बने अध्यक्ष

रामपुर मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, मंटू कुमार साव बने अध्यक्ष

 

चौपारण। प्रखंड की रामपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया बीआरसी के बीआरपी बजरंग कुमार तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव नंदकिशोर कुमार की देखरेख में संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया सुनीता देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

चुनाव में मंटू कुमार साव को सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष तथा प्रियंका सिंह को संयोजिका चुना गया। समिति के अन्य सदस्यों में रंगोली देवी, नारायण राणा, उषा देवी, ज्योति देवी, निशा देवी, जितेंद्र साव, मुंशी भुइयां, सुभाष कुमार, आरती देवी, छोटेलाल राणा, विकास पांडेय, सीमा देवी एवं मंजू देवी का चयन किया गया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

मुखिया सुनीता देवी ने नवगठित समिति को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय और अभिभावकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी होती है। समिति की सक्रिय भूमिका से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बच्चों की नियमित उपस्थिति, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

बीआरपी बजरंग कुमार एवं प्रधानाध्यापक सह सचिव नंदकिशोर कुमार ने नवचयनित अध्यक्ष, संयोजिका एवं सदस्यों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना और अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में शिक्षक विजय कुमार, रौशन राजेश, आंगनबाड़ी सेविका मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
इकलौते बेटे की विषैले पदार्थ के सेवन से मौत, टीटही गांव में पसरा मातम
अगली खबर (Next) »
प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में  विद्यार्थियों को लोअर, टी-शर्ट एवं दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)