4 अगस्त को मनाया जाएगा किशोर कुमार का जन्मदिन
4 अगस्त को मनाया जाएगा किशोर कुमार का जन्मदिन
—
खण्डवा//हरफ़नमौला कलाकार स्व. किशोर कुमार के जन्मदिवस पर 4 अगस्त को सुबह 9 बजे से किशोर दा की समाधि पर पुष्पांजलि व स्वरांजलि का आयोजन नगर पालिक निगम व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसके अलावा 4 अगस्त की शाम 7ः30 बजे से पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में किशोर नाईट कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर ख्यातिप्राप्त गायक पी. गणेश व प्रीति जोशी द्वारा किशोर कुमार के गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जावेगी। इस कार्यक्रम में मुम्बई के जाने माने पार्श्वगायक विनोद राठौर को गायन के क्षेत्र में 1 लाख रुपये व ताम्रपत्र के साथ “किशोर सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।