⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » “खण्डवा गौरव दिवस” पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

“खण्डवा गौरव दिवस” पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

“खण्डवा गौरव दिवस” पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये
—
महापौर श्रीमती यादव ने विद्यार्थियों को दिलाई “स्वच्छता की शपथ”
—
खण्डवा// हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर 2 से 4 अगस्त तक 3 दिवसीय “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह स्कूली विद्यार्थियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने बने मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, जिला शिक्षाअधिकारी श्री बलवंत पटेल और जिला परियोजना समन्वयक श्री पी एस सोलंकी सहित अन्य अधिकारी एवं पार्षदगण मौजूद थे।
इस अवसर पर शासकीय उर्दू स्कूल परदेशीपुरा खंडवा, सेंट जोन्स कांवेट स्कूल खंडवा, एम.एल. बी. कन्या स्कूल खंडवा और संत पायस स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने किशोर कुमार की पैरोडी पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आनंदम् विद्या निकेतन खंडवा के विद्यार्थियों ने कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया तथा संत जोसफ कांवेट स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय धुन प्रस्तुत की। एम जी एम स्कूल खंडवा और सांदीपनि विद्यालय आनंद नगर के विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि सोफिया कांवेट स्कूल खंडवा के विद्यार्थियों ने गणगौर नृत्य की प्रस्तुति दी।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
बडौद से धरोला महादेव आलोट के लिए खाटूश्याम मंडली के सभी सदस्य हुए सम्मिलित
अगली खबर (Next) »
*थाना मोघट रोड पुलिस द्वारा “ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत 35 साल पुराने प्रकरण मे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय मे किया पेश।*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)