⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » वन विभाग के रोजगार मेले में 125 युवाओं का हुआ चयन

वन विभाग के रोजगार मेले में 125 युवाओं का हुआ चयन

वन विभाग के रोजगार मेले में 125 युवाओं का हुआ चयन
—
खण्डवा/ प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह की पहल पर वन विभाग ने रोजगार मेले का आयोजन किया। यह मेला रविवार को खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के वनग्राम आंवलिया में स्थित जनजातीय उद्यमिता प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास केन्द्र में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. विजय शाह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक श्री वासु कनौजिया, वन मंडल अधिकारी श्री राकेश डामोर और प्रशिक्षु वनमंडलाधिकारी श्री अजय गुप्ता सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
मंत्री डॉक्टर विजय शाह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की “सबका साथ सबका विकास” की अवधारणा को ध्यान में रखते हुए जनजाति वर्ग के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह रोजगार मेला आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजना एवं कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश के लाखों युवा लाभान्वित हो रहे हैं।
वन मंडल अधिकारी श्री डामोर ने बताया कि इस रोजगार मेले में युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिन कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए, उनमें एल एंड टी, वेलस्पन कंपनी, वर्धमान यार्न कंपनी, सागर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी शामिल है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में कुल 330 युवा उपस्थित हुए, जिसमें से एल एंड टी कंपनी ने 30 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया। इसके अलावा वर्धमान यार्नस मण्डीदीप कंपनी ने कुल 20 युवाओं को चयनित किया जबकि वेलस्पन कंपनी ने 50 युवाओं को तथा सागर मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी ने 25 युवाओं का चयन किया। इस तरह कुल 330 प्रशिक्षणार्थियों में से 125 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के लिए चयनित किया गया।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
एस डी ई आर एफ होमगार्ड की टीम ने अहमदपुर खेगांव में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर तीन लोगों की जान बचाई
एस डी ई आर एफ होमगार्ड की टीम ने अहमदपुर खेगांव में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर तीन लोगों की जान बचाई
अगली खबर (Next) »
प्रधानमंत्री श्री मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ “नशा मुक्त भारत अभियान” का हुआ शुभारंभ
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)