⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » *खंडवा में त्रिदिवसीय किशोर गौरव दिवस का शुभारंभ, सद्भावना मंच ने दी गीतांजलि*

*खंडवा में त्रिदिवसीय किशोर गौरव दिवस का शुभारंभ, सद्भावना मंच ने दी गीतांजलि*

*खंडवा में त्रिदिवसीय किशोर गौरव दिवस का शुभारंभ, सद्भावना मंच ने दी गीतांजलि*

खंडवा।किशोर गौरव दिवस का आज रविवार से शुभारंभ हुआ।प्रतिवर्ष 2 से 4 अगस्त तक आयोजित होने वाले किशोर गौरव दिवस के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक और गीत संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसी क्रम में प्रथम कार्यक्रम के रूप में सद्भावना मंच द्वारा किशोर समाधि के सामने पेट्रोल पंप के सद्भावना हाल में कराओके पर गीत-संगीत का आयोजन किया गया।सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ हुआ,जो देर शाम तक चलता रहा मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने इस अवसर पर कहा कि स्वर सम्राट किशोर कुमार ने खंडवा का नाम देश -विदेश में गौरवान्वित किया है।आज भी दुनिया भर के लोग खंडवा को किशोर कुमार की नगरी के रूप में पहचानते हैं।उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम उस महान कलाकार की जन्मभूमि में निवास करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों एवं संगीत प्रेमियों ने किशोर कुमार के सदाबहार लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी गीतांजलि अर्पित की।गायको ने किशोर के गाने गाकर शमा बांध दिया।
इस अवसर पर संस्थापक प्रमोद जैन,पी सी इंग्ले,ओम पिल्ले,के बी मनसारे,सुनील सोमानी,गोपाल भारद्वाज,अजय मंडलोई,डॉ जगदीश चौरे,अनूप शर्मा,अजीज शेख,महेंद्र कोरसिया,दिलीप गंगराड़े,योगेश गदले,विजया द्विवेदी,कैलाश शर्मा,त्रिलोक चौधरी,गणेश भावसार,देवेंद्र जैन,योगेश गुजराती,कमल नागपाल,महेश मुलचंदानी,अशोक जैन,अशोक पारवानी,राजेश पोरपंथ,रजत सोहनी,प्रदीप पास्कल,पंडित के के व्यास,संदीप कुमार अंकिल,संतोष कुमार सोनी,सीमा जोशी,सुभाष मीणा,कैलाश पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।संचालन विजया द्विवेदी ने किया और आभार प्रमोद जैन ने माना।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*जो भक्त पूजेगा ज्योति और जल, उसकी हर समस्या होगी हल-सांईं लालदास जी*
अगली खबर (Next) »
जाने-माने पत्रकार राजेश रैना और तृप्ति श्रीवास्तव सिखाएंगे पत्रकारिता के गुर
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)