⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » हर घर तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा ने बनाई जिला स्तरीय टोली।

हर घर तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा ने बनाई जिला स्तरीय टोली।

हर घर तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा ने बनाई जिला स्तरीय टोली।

हर घर तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा ने बनाई जिला स्तरीय टोली।

9 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 9 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा के सफल संचालन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा की सहमति तथा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी संगीता सोनी की अनुमति से लिया गया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर द्वारा जारी आदेश के अनुसार गठित टोली में संतोष सोनी को संयोजक बनाया गया है। वहीं सुखदेव पटेल, नन्दकिशोर (नंदन) करोड़ी और सागर आरतानी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा संगठन द्वारा घोषित यह जिला स्तरीय टोली अभियान के दौरान जिलेभर में तिरंगा यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों का समन्वय करेगी तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ेगी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान के तहत घर-घर तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
नवजात के जन्म के पहले घंटे में स्तनपान अवश्य कराएं – विधायक कंचन मुकेश तनवे
अगली खबर (Next) »
हांडी कुंडी रेस्क्यू में सहयोग के लिए बोहरा समाज ने विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे का किया सम्मान
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)