⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » पंचायत बेलाही के ग्राम बरवाडीह में भाजपा कार्यकर्ता मनोज यादव ने दिवंगत गोलू भुइया के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

पंचायत बेलाही के ग्राम बरवाडीह में भाजपा कार्यकर्ता मनोज यादव ने दिवंगत गोलू भुइया के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

 

चौपारण :  प्रखंड अंतर्गत पंचायत बेलाही के ग्राम बरवाडीह में भाजपा समर्थक स्वर्गीय गोलू भुइया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ता मनोज यादव ने उनके परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि किसी अपने के जाने का दुख कभी कम नहीं किया जा सकता, लेकिन ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़े होकर उनके दुख को अवश्य साझा किया जा सकता है।

मनोज यादव ने कहा कि बरही के लोकप्रिय भाजपा विधायक श्री मनोज कुमार यादव के मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हर जरूरतमंद परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर सहयोग करना समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचायक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत गोलू भुइया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
मध्यप्रदेश जन अभियान के स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय स्वैच्छिकता पर्व आयोजित
अगली खबर (Next) »
बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर नगर निगम में समीक्षा बैठक आयोजित
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)