⚡ बड़ी खबरें
• खंडवा जेसीआई द्वारा 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, 25 अक्टूबर को होगा स्वर्ण जयंती उत्सव — अनिल बाहेती• रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार• इच्छाओं की अधिकता मनुष्य के दुख का बड़ा कारण : स्वामी विवेकानंद परिव्राजक• पॉवरग्रिड खण्डवा में आयोजित हुआ सायबर जागरूकता कार्यक्रम, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई सायबर अपराधों से बचाव की जानकारी*• खण्डवा पुलिस की सतर्कता एवं मुस्तैदी से निर्विघ्न सम्पन्न हुआ नवदुर्गा उत्सव एवं विजयादशमी पर्व*• पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने सिंगाजी समाधिस्थल एवं मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
होम » India » के.बी.एस.एस. +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, शंकर राणा बने अध्यक्ष

के.बी.एस.एस. +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, शंकर राणा बने अध्यक्ष

 

 

 

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

चौपारण। प्रखंड के के.बी.एस.एस. +2 उच्च विद्यालय, चौपारण में विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन प्रवेक्षक विश्वनाथ साव के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक कालीचरण राम की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार राणा ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें शंकर राणा को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा सीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। नवगठित समिति के पदाधिकारियों का उपस्थित शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रवेक्षक विश्वनाथ साव ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने समिति के सदस्यों से विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। प्रभारी प्रधानाध्यापक कालीचरण राम ने भी नवगठित समिति से विद्यालय के विकास कार्यों में समन्वय बनाकर कार्य करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में पसस नरेश पाण्डेय, शिक्षक महेश प्रसाद वर्णवाल, नागेश्वर वर्मा, राजेन्द्र कुमार, उत्तम कुमार, महेश महतो, कमाल अहमद अंसारी, संजय कुमार राम, राजा राम रवि, शिव कुमार, राधाकृष्ण पाठक, सतेंद्र मिश्र, विजय कुमार, विवेक कुमार, रेशमी कुमारी, सुलेखा कुमारी, सुभाषिनी कुमारी, सुषमा कुमारी, जितेंद्र कुमार, निवास चन्द्र सिन्हा, नीरज कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
चौपारण पुलिस की बड़ी उपलब्धि :- माँ गंगोत्री होटल से हथियार व कारतूस के साथ तीन अपराधी क़ो किया गिरफ्तार
अगली खबर (Next) »
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित, 
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)