⚡ बड़ी खबरें
• चोरी के मामले में कई आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, हरदा के कथित खरीददार की तलाश जारी• दीपावली से पहले प्रशासन सख्त: कार्बाइड गन की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश• 25 अक्टूबर से तवा नहर से छोड़ा जाएगा पानी, हरदा के किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा• *रहवासियों की शिकायत पर सार्वजनिक गली से अतिक्रमण हटाया, आम रास्ता कराया गया सुचारू*• बुधवार को विशाल प्रतिमा विसर्जन चल समारोह के पश्चात गुरुवार को भी कई स्थानों की प्रतिमाएं मुंबई बाजार,टाउन हॉल, घंटाघर होते हुए भैरौ कुंड पहुंची।• पारंपरिक स्थापत्य शैली से हो रहा है पार्वतीबाई धर्मशाला स्थित मंदिर का पुनरुद्धार
होम » India » उत्पाद पुलिस में चयनित हुए किसान पुत्र, बधाइयों का लगा ताता 

उत्पाद पुलिस में चयनित हुए किसान पुत्र, बधाइयों का लगा ताता 

 

 

चौपारण। दादपुर पंचायत के छतरपुरा गांव के किसान पुत्र संजीत सिंह का उत्पाद पुलिस में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मंगलवार रात जारी मेरिट सूची में उनका नाम आते ही गांव में बधाइयों का तांता लग गया। साधारण किसान परिवार से आने वाले संजीत ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

संजीत सिंह किसान मृत्युंजय सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा डॉ. ललन बाबू कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय, सिंहपुर से मैट्रिक तक पूरी की। इसके बाद इंटरमीडिएट एवं स्नातक की पढ़ाई डोरंडा कॉलेज, रांची से की। लंबे समय तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बाद उन्हें उत्पाद पुलिस में चयन का गौरव प्राप्त हुआ।

उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व विधायक रामलखन सिंह, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप, नागेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मुखिया अरविंद सिन्हा, मुखिया गंदौरी दांगी, भाजपा नेता विकास यादव, सुमन सिंह, समाजसेवी लव सिंह, मिशन सिंह, सहदेव सिंह, पंकज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

वहीं, डॉ. ललन बाबू कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय, सिंहपुर की प्राचार्या डॉ. ममता कुमारी, शिक्षक नीरज सिंह, सुग्रीव राम रजक, भोलानाथ दांगी, सुधीर पांडेय एवं विद्यालय परिवार ने संजीत की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि संजीत की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिश्रम और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देगी।

उल्लेखनीय है कि छतरपुरा गांव राजनीति, शिक्षा, सामाजिक सेवा और सरकारी सेवाओं में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। संजीत सिंह का उत्पाद पुलिस में चयन इस गौरवशाली परंपरा में एक नई उपलब्धि के रूप में जुड़ गया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें – कलेक्टर
अगली खबर (Next) »
गुरु पूर्णिमा पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भंडारों में पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा की, प्रसादी का वितरण किया
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)