⚡ बड़ी खबरें
होम » India » जिला ग्रंथालय संचालन के लिए कलेक्टर ने ली बैठक

जिला ग्रंथालय संचालन के लिए कलेक्टर ने ली बैठक

जिला ग्रंथालय संचालन के लिए कलेक्टर ने ली बैठक

प्रतियोगी परीक्षा में जुटे परीक्षार्थियों का सपना जल्द होगा साकार

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

अतिशीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

महासमुंद 27 जुलाई 2026/ महासमुंद नगर में जल्द ही जिला ग्रंथालय खुलने का सपना साकार होगा। लगभग 6 करोड़ की लागत से बने इस सर्वसुविधायुक्त भवन बनकर तैयार है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हजारों विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज केन्द्रीय ग्रंथालय संचालन के लिए ग्रंथालय समिति की आवश्यक बैठक ली।

बैठक में उन्होंने ग्रंथालय की बेहतर संचालन के लिए समिति सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटते हैं। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय ग्रंथालय का संचालन किया जाएगा। ताकि उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं मिल सकें। संचालन के लिए शासकीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं अन्य जनभागीदारी मॉडल पर भी विचार किया गया। इसके अलावा ग्रंथालय के लिए मानव संसाधन की आवश्यकता का आंकलन किया गया तथा उनकी पूर्ति हेतु संसाधनों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि जिला ग्रंथालय का संचालन महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसे 15 अगस्त तक संचालन किया जाना उचित होगा, जिससे विद्यार्थियों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। बैठक में अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को तीन दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, शिक्षा विभाग, वित्त, हाऊसिंग बोर्ड, नगर पालिका एवं पंजीयन विभाग के जिला अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि नगर के कचहरी के पास 3328.20 वर्ग मीटर क्षेत्र में 6.66 करोड़ की लागत से 500 सीटर जिला ग्रंथालय का निर्माण किया गया है। लाइब्रेरी का निर्माण कार्य अक्टूबर 2023 से प्रारम्भ हुआ है। जिला लाइब्रेरी को पाठकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है। जिसमें ई-लाइब्रेरी, अध्ययन कक्ष सहित अन्य सर्वसुविधायुक्त कक्ष निर्माण किया गया है। प्रथम तल में ओपन कैफेटेरिया की भी सुविधा होगी। इसके अलावा सामान्य जन एवं दिव्यांगों के लिए शौचालय का निर्माण दोनों तलों में किया गया है। प्रथम तल में 13 व्यवसायी कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी किया गया है। जिले के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही साहित्य और पुस्तक प्रेमी नागरिकों को भी यह सुविधा अपने नगर में ही मिलेगी। लाइब्रेरी को रूचिकर और आकर्षक बनाने के लिए इसे आधुनिक स्वरूप में ढाला गया है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
करेले की खेती से किसान ताराचंद ठाकुर की आर्थिक स्थिति में आया सुधार
अगली खबर (Next) »
चौपारण मुखिया ने विद्यार्थियों के बीच साइकिल व कॉपी-किताब का किया वितरण
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)