⚡ बड़ी खबरें
होम » India » करेले की खेती से किसान ताराचंद ठाकुर की आर्थिक स्थिति में आया सुधार

करेले की खेती से किसान ताराचंद ठाकुर की आर्थिक स्थिति में आया सुधार

करेले की खेती से किसान ताराचंद ठाकुर की आर्थिक स्थिति में आया सुधार

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

 

महासमुन्द, 27 जुलाई 2026/ जिले के विकासखंड पिथौरा के ग्राम कसहीबाहरा के प्रगतिशील किसान श्री ताराचंद ठाकुर ने खेती में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच को अपनाकर कम भूमि से भी बेहतर आय अर्जित की है। पहले वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते थे, लेकिन बढ़ती लागत और अपेक्षाकृत कम आय के कारण उनकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा था।

कृषक श्री ठाकुर ने अपनी आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग से संपर्क किया। विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत सब्जी क्षेत्र विस्तार (करेला) योजना का लाभ प्राप्त किया। उन्होंने लगभग 1.00 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए उन्नत विधि से करेला की खेती शुरू की। योजना के तहत उन्हें 24,000 की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में प्रदान की गई। आधुनिक तकनीक अपनाने से सिंचाई जल की बचत हुई, खरपतवार नियंत्रण में आसानी हुई तथा फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

किसान श्री ताराचंद ठाकुर बताते है कि पहले उन्हें धान की खेती से सीमित लाभ मिलता था, वहीं करेला की खेती ने उनकी आय में कई गुना वृद्धि कर दी। करेला की खेती से लगभग 100 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। बाजार में बेहतर मूल्य मिलने से उन्हें लगभग डेढ़ लाख तक की आय अर्जित हुई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
Archery Championship Concludes at Vikash Wisdom Park Campus
अगली खबर (Next) »
जिला ग्रंथालय संचालन के लिए कलेक्टर ने ली बैठक
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)