⚡ बड़ी खबरें
होम » India » अमृत हरित अभियान महोत्सव नमो वन में हुआ वृहद्ध स्तर पर पौधारोपण।

अमृत हरित अभियान महोत्सव नमो वन में हुआ वृहद्ध स्तर पर पौधारोपण।

अमृत हरित अभियान महोत्सव नमो वन में हुआ वृहद्ध स्तर पर पौधारोपण।

सिविल लाइन स्थित नमो वन में अमृत हरित अभियान महोत्सव के अंतर्गत लगभग 11,000 पौधों का रोपण किया गया।

पर्यावरण की रक्षा एवं ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पौधारोपण आवश्यक, ,,महापौर अमृता यादव,,

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा। नगर निगम प्रशासन महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में जहां शहर की जनता को मूलभूत सेवा उपलब्ध करा रहा है वहीं सामाजिक दायित्वों के साथ पर्यावरण की दृष्टि से भी कार्य कर रहा है। पर्यावरण की रक्षा एवं ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के उद्देश्य को लेकर निगम प्रशासन द्वारा शहर में ही वन रोपणी लगाई गई है एवं बड़ी संख्या में लगाए गए पौधे वृक्ष का रूप ले रहे हैं। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नवकार नगर स्मार्ट सिटी के पास वन उद्यान लगाया गया है, वहीं नागचुन एवं सिविल लाइन क्षेत्र में नमो वन के नाम से वन उद्यान निर्मित किया गया है,जहां बड़ी संख्या में पौधे वृक्ष का रूप ले रहे हैं, गुरु पूर्णिमा के अवसर रविवार को प्रातः काल नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव के मुख्य आतिथ्य में शहर की सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बड़े स्तर पर उपस्थित जनों ने हजारों की संख्या में पौधों का रोपण किया, यह सार्थक प्रयास हमारे एवं आने वाली पीढ़ी के लिए काफी लाभदायक रहेगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं पत्रकारिता से जुड़े संस्थान व निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, लायंस, जेसीआई, रोटरी क्लब, स्कूली बच्चों, समस्त जनप्रतिनिधियों, निगम महापौर अमृता अमर यादव, अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्यों, पार्षद सहित नगर निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधारोपण किया। इस अवसर पर महापौर अमृता यादव ने कहा कि बड़ी संख्या वृक्षों की कटाई के कारण हमारा प्रकृति का संतुलन बिगड़ा हुआ है, प्रकृति के इस संतुलन को बनाए रखने के लिए आज आवश्यकता है कि बड़े स्तर पर हम पौधों का रोपण कर उसे पुत्र, पुत्री की भांति बड़ा करें, इससे पर्यावरण की रक्षा के साथ ऑक्सीजन की कमी दूर होगी। निगम प्रशासन तो इसमें अपनी भूमिका निभा रहा है, लेकिन आमजन के सहयोग से हम इसमें अच्छी सफलता पा सकते हैं।
समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह सामूहिक सहभागिता पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आइए, हम सभी मिलकर पौधे लगाएं, उनका संरक्षण करें और अपने खंडवा को हरित, स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने का संकल्प लें।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत हाट बाजार, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
अगली खबर (Next) »
दादाजी भक्तों की सेवा के लिए दादाजी की नगरी तैयार,
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)