⚡ बड़ी खबरें
होम » India » *खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत हाट बाजार, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत हाट बाजार, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

*खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत हाट बाजार, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*

जिला-खंडवा

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे:-

*शहर अनुभाग में*:-

*महिला थाना* टीम द्वारा *नशे से दुरी है जरुरी 2.0* अभियान के तहत शनि मंदिर हॉट बाजार, गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में बच्चों व महिला पुरुषों को नशे से है दूरी जरूरी अभियान के तहत जानकारी देकर नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई।

*मुख्यालय अनुभाग*:-

*थाना जावर* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत जावर क़स्बा में व्यापारीगण एवं ग्रामीणजन को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*मुंदी अनुभागमे*

*थाना मुंदी* टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत बस स्टैण्ड मूंदी एवं संत सिंघाजी मंदिर प्रांगण में बस चालक, श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना मान्धाता* पुलिस टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत बस स्टैंड मान्धाता पर कार्यक्रम आयोजित कर बस चालक एवं आटो चालक को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना नर्मदानगर* पुलिस टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0अभियान के तहत टप्पर मोहल्ला पुनासा में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणजन को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना धनगांव* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत ग्राम धनगांव में आम जनता को नशे से दूरी है जरूरी के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर नशा न करने के सबंध में शपथ दिलाई गई।

*हरसूद अनुभाग*:-

*थाना हरसूद* पुलिस टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत बस स्टैंड छनेरा मे कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणजन को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना खालवा* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शासकीय आवासीय खेल परिसर खालवा में छात्रों को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

*थाना किल्लौद* की टीम द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड किल्लोद में कार्यक्रम आयोजित कर व्यापारी वर्ग एवं आम जनता को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।

इस तरह विद्यालय, महाविद्यालय, हाट बाजार, आंगनवाड़ी केंद्र, सार्वजनिक स्थान, बस स्टैंड मे कार्यक्रम आयोजित कर एवं शपथ दिलाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।

खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*खंडवा में होगा जैन साध्वियों का चातुर्मास*
*खंडवा में होगा जैन साध्वियों का चातुर्मास*
अगली खबर (Next) »
अमृत हरित अभियान महोत्सव नमो वन में हुआ वृहद्ध स्तर पर पौधारोपण।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)