⚡ बड़ी खबरें
होम » India » बुधवार होगी भगवान श्री झूलेलाल जी की 108 दीपों से महाआरती*

बुधवार होगी भगवान श्री झूलेलाल जी की 108 दीपों से महाआरती*

बुधवार होगी भगवान श्री झूलेलाल जी की 108 दीपों से महाआरती*

खंडवा। सिंधी कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री झुलेलाल मंदिर में चालिहा पर्व सिंधी समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रध्दा पूर्वक मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल सचिव हरीश आसवानी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि श्री झूलेलाल समर्थ पैनल सदस्यों के विशेष सहयोग से गुरूवार 23 जुलाई सायं 7 बजे बालकधाम प्रमुख स्वामी माधवदास उदासी की मौजूदगी में भगवान श्री झूलेलाल जी की 108 दीपों से महाआरती का आयोजन किया जाएगा। श्री पूज्य सिंधी पंचायत, श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल मोहन दीवान, श्री पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली, श्री झूलेलाल समर्थ पैनल, श्री झूलेलाल महिला सेवा मंडल, पैनल अध्यक्ष प्रदीप कोटवानी, संजय, अनिल सबनानी, रजत मंगवानी, नीरज फतवानी, राहूल गेलानी, मोहित मनवानी, राजेश वाधवा, सोनू लालवानी, पवन गोस्वामी, गोटू लालवानी, मुरली डोडानी, रोहित वाधवानी, निर्मल मंगवानी आदि सदस्यों द्वारा समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में महाआरती का लाभ लेने की अपील की गई है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*देश की आन बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज दिवस पर सामूहिक रूप से गाया ध्वज गान*
अगली खबर (Next) »
हमारा सच्चा हित, कल्याण और परम मंगल केवल मोक्षमार्ग में ही निहित है, ,,राजवीर शास्त्री,,
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)