⚡ बड़ी खबरें
होम » India » ग्राम भैंसावा में भगवान श्री राम के मंदिर जिर्णोद्धार का भूमि पूजन किया विधायक कंचन तनवे ने।

ग्राम भैंसावा में भगवान श्री राम के मंदिर जिर्णोद्धार का भूमि पूजन किया विधायक कंचन तनवे ने।

ग्राम भैंसावा में भगवान श्री राम के मंदिर जिर्णोद्धार का भूमि पूजन किया विधायक कंचन तनवे ने।
भगवान श्री राम का आदर्श, मर्यादा, सेवा, लोक कल्याण का संदेश हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है, ,विधायक कंचन तनवे,

खंडवा। हमारा भारत देश धर्म, संस्कृति, ऋषि मुनियों की परंपरा और कृषि पर आधारित देश है, जब जब भी भारत देश पर विपदा और संकट आया है तब तब हमारे देश में महापुरुषों श्री राम श्री कृष्ण ने जन्म अवतार लेकर इस देश की रक्षा की। भगवान श्री राम हमारे आराध्य देव हैं, वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम लला का मंदिर का निर्माण हमारे एवं हमारे देश धर्म और संस्कृती के लिए गौरव की बात हे, यह उदगार में विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसावा में श्री राम मंदिर निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने व्यक्त किये, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन बताया की शनिवार को खंडवा विधायक कंचन तनवे ने ग्राम भैंसावा पहुंचकर उपस्थित अतिथियों जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, धर्मेंद्र बजाज, अमर यादव, तपन डोंगरे, मंडल अध्यक्ष हरीश सेन के साथ ग्राम में ब भगवान श्री राम मंदिर जिर्णोद्धार का विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित किया, विधायक कंचन तनवे ने कहा की भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, सेवा और लोककल्याण का संदेश हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह मंदिर निर्माण केवल एक धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और जनभागीदारी का भी सशक्त केंद्र बनेगा। यह हमारी युवा पीढ़ी का भी मार्ग प्रशस्त करेगा, प्रभु श्रीराम की कृपा से समस्त क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास हो। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस धार्मिक कार्यक्रम मे
राम मंदिर भूमि पूजन जीर्णोद्धार कार्यक्रम मे विधायक कंचन तनवे के साथ ही जिलाध्यक्ष राजपाल तोमर, धर्मेंद्र बजाज, तपन डोंगरे, अमर यादव, हरीश सेन,राजपाल चौहान, कमल सिंह कलम जमीन दानदाता, सुनील जैन, पप्पू जादम, रक्षा ज्ञान सिंह सावनेर, रायसिंह सरपंच प्रतिनिधि, मंगत सिसोदिया सरपंच, मुकेश पाल, सुनील झमरे के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। ग्राम वासियों ने विधायक एवं उपस्थितियों का स्वागत किया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
हिंदू उत्सव समिति की बैठक संपन्न, भंडारों में प्लास्टिक डिस्पोजलों का उपयोग न करने का किया गया आव्हान।
अगली खबर (Next) »
*सद्भावना मंच सदस्यों ने खंडवा एस पी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)