होम » India » *सद्भावना मंच सदस्यों ने खंडवा एस पी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा*

*सद्भावना मंच सदस्यों ने खंडवा एस पी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा*

*सद्भावना मंच सदस्यों ने खंडवा एस पी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा*

खंडवा।जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन से सद्भावना मंच सदस्य मिले और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा।अध्यक्ष प्रमोद जैन ने उनसे खंडवा रेलवे स्टेशन पर बंद किए गए प्रीपेड बूथ को पुनः प्रारंभ करने की मांग की, जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही की लिए आश्वस्त किया।उल्लेखनीय है कि खंडवा जंक्शन पर प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं। प्रीपेड बूथ से नए यात्रियों को सुरक्षित और उचित दाम पर यात्रा करने की सुविधा प्राप्त थी, जिसे कुछ समय चलाकर बंद कर दिया गया है,जिससे यात्रीगण प्रभावित हो रहे हैं।सद्भावना मंच ने इस संदर्भ में रेलवे अधिकारियों से भी मांग की है।इसके साथ ही आवक जावक में शिकायत नहीं ली जाने की जानकारी मिलने पर एस पी के संज्ञान में लाया गया, जिस पर उन्होंने आश्वस्त करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को तदाशय के निर्देश दिए।कुछ अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। एस पी को सद्भावना मंच में आने के लिए आमंत्रित किया गया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।मंच संस्थापक प्रमोद जैन,सुरेंद्र गीते,गणेश भावसार,राधेश्याम शाक्य,एन के दवे और कमल नागपाल उपस्थित रहे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
ग्राम भैंसावा में भगवान श्री राम के मंदिर जिर्णोद्धार का भूमि पूजन किया विधायक कंचन तनवे ने।
अगली खबर (Next) »
*एक मासूम बचा… अब समाज को भी जागना होगा* *नवजात शिशु की सुरक्षा का जायजा लेने एसएनसीयू पहुंची*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)