होम » India » इनरव्हील क्लब की दिव्यांग बच्चों हेतु तीन दिवसीय कौशल कार्यशाला।

इनरव्हील क्लब की दिव्यांग बच्चों हेतु तीन दिवसीय कौशल कार्यशाला।

इनरव्हील क्लब की दिव्यांग बच्चों हेतु तीन दिवसीय कौशल कार्यशाला।

खंडवा। इनरव्हील क्लब खंडवा द्वारा एसोसिएशन की ओर से प्रदत्त प्रोजेक्ट दिव्यांग बच्चों की सांस्कृतिक एवं कौशल गतिविधियों के तहत तीन दिवसीय कौशल कार्यशाला प्रारंभ की गई। इसका शुभारंभ उज्जवल केयर सेंटर में किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि अंजू जैन द्वारा इनरव्हील प्रार्थना के बाद वहां के मंदबुद्धि बच्चों को खुशबू शाह द्वारा डांस के प्रशिक्षण के बाद गरबा भी सिखाया गया। इसके साथ ही क्राफ्ट भी सिखाया गया,बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर सीखने का प्रयास किया। अध्यक्ष सरोज जैन ने कहा कि सेवा भावना इनरव्हील क्लब का लक्ष्य है ।इन बच्चों को कुछ सिखा कर व खुश देखकर हमें भी खुशी की अनुभूति हो रही है। केंद्र की संचालिका उज्ज्वला मूंदड़ा ने इस हेतु अध्यक्ष व सभी सदस्यों को धन्यवाद प्रदान किया। चेयरमेन श्रीमती आरती जैन ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए दिव्यांगों हेतु किए कार्य की सराहना की। क्लब की ओर से बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया जिसमें सीमा शाह, बिंदु सिसोदिया ,मंजू जैन का सहयोग रहा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार
रोटरी क्लब और चेंबर ऑफ कॉमर्स मिलकर लगाएंगे ‘सांझी दीपावली’, जरूरतमंदों के लिए सजेगी नेकी की दीवार
अगली खबर (Next) »
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ लगातार जारी, थाना नर्मदानगर क्षेत्र के पुनासा में हुआ कार्यक्रम*
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ लगातार जारी, थाना नर्मदानगर क्षेत्र के पुनासा में हुआ कार्यक्रम*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)