होम » India » शहर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं संगीतज्ञ डॉ. अशोक शर्मा का निधन, चिकित्सा और संगीत जगत में शोक।

शहर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं संगीतज्ञ डॉ. अशोक शर्मा का निधन, चिकित्सा और संगीत जगत में शोक।

शहर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं संगीतज्ञ डॉ. अशोक शर्मा का निधन, चिकित्सा और संगीत जगत में शोक।

खंडवा। शहर के वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं विख्यात संगीतज्ञ डॉ. अशोक शर्मा का देवलोक गमन हो गया। उनके निधन से चिकित्सा, सामाजिक एवं संगीत जगत में शोक की लहर व्याप्त है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया की अपने सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण डॉ. शर्मा शहर में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने वर्षों तक दंत चिकित्सा सेवा के साथ संगीत साधना के माध्यम से भी समाज में अपनी अलग पहचान बनाई।

डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. गगन शर्मा एवं गुंजन शर्मा के पिता थे। वहीं वे डॉ. विनोद शर्मा, विजय शर्मा एवं बसंत शर्मा के बड़े भाई थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजन, शुभचिंतक, चिकित्सक, संगीत प्रेमी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

परिजनों के अनुसार, दिवंगत डॉ. अशोक शर्मा की अंतिम यात्रा रविवार सुबह 11 बजे ब्रज नगर स्थित निवास से प्रारंभ होकर राजा हरिश्चंद्र मुक्ति धाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, मित्रगण एवं शहरवासी शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
छोटा बोरगांव पंचायत में विधायक निधि से निर्मित मुक्तिधाम का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
अगली खबर (Next) »
➖खंडवा को मिली नांदेड़ टनकपुर नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)