होम » India » भाजपा के 25 जिला पदाधिकारी डिजिटल प्रशिक्षण के लिए चयनित, संगठन करेगा तकनीकी रूप से सशक्त।

भाजपा के 25 जिला पदाधिकारी डिजिटल प्रशिक्षण के लिए चयनित, संगठन करेगा तकनीकी रूप से सशक्त।

भाजपा के 25 जिला पदाधिकारी डिजिटल प्रशिक्षण के लिए चयनित, संगठन करेगा तकनीकी रूप से सशक्त।

भाजपा के 25 जिला पदाधिकारी डिजिटल प्रशिक्षण के लिए चयनित, संगठन करेगा तकनीकी रूप से सशक्त।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) के लिए खंडवा जिले के 25 पदाधिकारियों का चयन किया गया है। इन पदाधिकारियों को डिजिटल माध्यम से संगठन की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक गतिविधियों और आधुनिक तकनीक के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जारी सूची में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के साथ जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी, आईटी विभाग जिला संयोजक और सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक को शामिल किया गया है।
पार्टी के अनुसार इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाना, डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ाना तथा संगठन की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रशिक्षण में शामिल प्रमुख पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सुरजपाल सिंह सोलंकी, संतोष सोनी, मीडिया प्रभारी मंगलेश सिंह तोमर, भारत पटेल, आईटी विभाग जिला संयोजक श्रृंगी उपाध्याय तथा सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक हिमांशु राज सहित कुल 25 पदाधिकारी शामिल हैं।
भाजपा संगठन का मानना है कि डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से पार्टी के पदाधिकारी आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग करते हुए संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी और तेज गति से संचालित कर सकेंगे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
वर्षाकालीन तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
अगली खबर (Next) »
किशोर प्रेरणा मंच एवं सामाजिक संस्थाओं ने की ‘किशोर कुमार चौक’ नामकरण की मांग।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)