होम » India » जिले में कुष्ठ उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

जिले में कुष्ठ उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

जिले में कुष्ठ उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

भुवनेश्वर यादव- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

महासमुंद 25 जून 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज जिले के चिकित्सा अधिकारियों एवं सेक्टर सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव, प्रशिक्षक के रूप में क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान त्स्ज्त्प्, रायपुर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख अहतेसाम शरीफ एवं सहायक निदेशक एपिडेमियोलॉजी डॉ. किरण स्वप्निल अखाडे, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, संदिग्ध केसों की रिपोर्टिंग, मल्टी ड्रग थेरेपी एमडीटी का उचित उपयोग, रिएक्शन व अल्सर प्रबंधन, विकलांगता रोकथाम, संपर्क जांच एवं एसडीआर एंड पीआरपी प्रोटोकॉल पर विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने कहा कि हमारा लक्ष्य जिले से कुष्ठ को पूरी तरह समाप्त करना है। इस कार्यशाला से फील्ड स्टाफ की क्षमता बढ़ेगी और जीरो कुष्ठ का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त होगा।

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. वी. पी. सिंह ने कार्यशाला में कुष्ठ के लक्षण, समय पर उपचार एवं सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू धृतलहरे, जिले के सभी विकासखंडों से आए चिकित्सा अधिकारियों व सेक्टर सुपरवाइजरों ने सक्रिय भागीदारी की।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
साइबर सुरक्षा तहत शैक्षणिक संस्थान जागरूकता अभियान का आयोजन
अगली खबर (Next) »
PM श्री सेजेस करतला में शाला प्रवेशोत्सव सायकल वितरण सह नेवताभोज कार्यक्रम का आयोजन
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)