होम » India » 405 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्त्री रोग विशेषज्ञों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

405 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्त्री रोग विशेषज्ञों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

405 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्त्री रोग विशेषज्ञों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
—
खण्डवा//प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृ मृत्यु दर में कमी लाने व गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और प्रसव पूर्व देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर माह की 9 एवं 25 तारीख को सरकारी अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्त्री रोग विशेषज्ञ व चिकित्सकों द्वारा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की जाँच कर उपचार किया जाता है। इसी क्रम में गुरूवार को जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में कुल 405 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जाँच व परामर्श दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि जाँच के दौरान संभावित जटिलताओं को देखते हुए ऐसी चिन्हांकित महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी कराई गई।

 

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
निर्माण कार्य शुरू करने से पहले श्रम विभाग को सूचना देना अनिवार्य ,पोर्टल पर करना होगा पंजीयन, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी जेल और जुर्माना
निर्माण कार्य शुरू करने से पहले श्रम विभाग को सूचना देना अनिवार्य ,पोर्टल पर करना होगा पंजीयन, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी जेल और जुर्माना
अगली खबर (Next) »
मोहर्रम पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालन दण्डाधिकारी तैनात किए
मोहर्रम पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालन दण्डाधिकारी तैनात किए
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)