होम » India » आपातकाल के 21 महीनो को देश की जनता कभी भूल नहीं पाएगी।

आपातकाल के 21 महीनो को देश की जनता कभी भूल नहीं पाएगी।

आपातकाल के 21 महीनो को देश की जनता कभी भूल नहीं पाएगी।

आपातकाल के 21 महीनो को देश की जनता कभी भूल नहीं पाएगी।

आज 25 जून आपातकाल दिवस को भाजपा संगठन काला दिवस के रूप में मनाएगा।

इस अवसर पर मीसा बंदियों का सम्मान भी आयोजित होगा।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

आपातकाल के दौरान खंडवा में जन्मे गायक किशोर दा के गीतों को भी प्रतिबंध कर दिया था।

खंडवा। आपातकाल के विरोध स्वरूप आज काला दिवस मना कर भाजपा कार्यालय में मीसा बंदियो का सम्मान समारोह आयोजित होगा, आज के दिन 25 जून को देश की जनता कभी भूल नहीं पाएगी। 25 जून 1975 को उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में बिना किसी संकट के लोकतंत्र की हत्या करते हुए आपातकाल की घोषणा की थी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आपातकाल के 21महीने देश की जनता के लिए बड़े कठिनाई के दिन थे, विपक्षी दलों के लाखों कार्यकर्ताओं को जबरदस्ती जेल में डाल दिया था, प्रमुख रूप से देश के विपक्षी बड़े नेता जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मोरारजी देसाई को भी जेल में रखा गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के अधिकारों और प्रेस की स्वतंत्रता को भी निलंबित कर दिया गया था। देश के महान गायक खंडवा में जन्मे किशोर दा के गीतों को भी आपातकाल के दौरान 6 महीने तक प्रतिबंध लगा दिया गया था। खंडवा जिले के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को भी आपातकाल के दौरान 18 माह तक जेल में बंद करके रखा था। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा संगठन 25 जून आपातकाल लोकतंत्र पर किए गए हमले को काला दिवस के रूप में मनाएगी। 25 जून गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में काला दिवस मना कर मीसाबंदियों का सम्मान भाजपा कार्यालय में शाम 5:00 बजे आयोजित होगा।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*वीरांगना रानी दुर्गावती को उनकी पुण्य तिथि पर किया याद*
अगली खबर (Next) »
ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में ग्राम सभा सफलतापूर्वक संपन्न, पीएम आवास योजना पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)