होम » India » बोधगांव में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।

बोधगांव में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।

बोधगांव में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल।

खंडवा। खंडवा संसदीय क्षेत्र के बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोधगांव में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं बड़वाह विधायक सचिन बिरला भी शामिल हुए। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जनप्रतिनिधियों ने भगवान श्रीराम के श्रीचरणों में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

धार्मिक अनुष्ठान में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन और लोककल्याण के प्रतीक हैं। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एकता, सद्भाव और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों की सराहना करते हुए इसे गांव की आस्था और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक सचिन बिरला की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने मंदिर को क्षेत्र की धार्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
पांच माह की तपस्या की पूर्णाहुति पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक छाया मोरे ने लिया संतों का आशीर्वाद।
अगली खबर (Next) »
शहर के विकास कार्यों पर महापौर की पैनी नजर: सड़क, रामेश्वर कुंड, निगम भवन और महापौर निवास का किया निरीक्षण।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)