होम » India » *सदभावना मंच ने जंक्शन की विभिन्न मांगों के लिए स्टेशन मैनेजर को सौपा ज्ञापन*

*सदभावना मंच ने जंक्शन की विभिन्न मांगों के लिए स्टेशन मैनेजर को सौपा ज्ञापन*

*सदभावना मंच ने जंक्शन की विभिन्न मांगों के लिए स्टेशन मैनेजर को सौपा ज्ञापन*

खंडवा। सद्भावना मंच सदस्यों ने मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में खंडवा जंक्शन के प्रीपेड बूथ को पुनः प्रारंभ करने के साथ ही यात्रियों के लिए उपलब्ध फ्री वाई-फाई सुविधा, यात्रियों को कैंटीन के माध्यम से शुद्ध एवं उचित मात्रा में भोजन उपलब्ध करवाए जाने, पानी की बोतलों को अधिक कीमत पर बेचे जाने आदि विभिन्न समस्याओं के शीघ्र हल किए जाने की मांगों को लेकर डीआरएम भुसावल के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर जीएस मीणा को सौपा। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि ज्ञापन का वचन करते हुए मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि मंच जिला मुख्यालय खंडवा के रेलवे जंक्शन एवं स्टेशन से जुड़ी यात्रियों की समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयास करते रहा हैं जिसमें काफी सफलता जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मिली है। वर्तमान में महत्वपूर्ण रूप से मंच की मांग है कि खंडवा पर ऑटो रिक्शा के लिए प्रीपेड बूथ न होने के कारण विशेष रूप से रात्रि के समय यात्रियों के साथ अधिक भाड़ा लिए जाने की घटनाएं एवं अन्य अप्रिय घटनाओं से अवगत करवाते हुए शीघ्र ही प्रीपेड बूथ प्रारंभ किए जाने, यात्रियों की सुविधा हेतु स्थापित नि:शुल्क वाई-फाई जो कि बंद पड़ा हुआ है, यात्रियों को कैंटीन के माध्यम से शुद्ध एवं उचित मात्रा में भोजन उपलब्ध करवाए जाने, पानी की बोतलों को अधिक कीमत पर बेचे जाने जैसी आदि की मांगे स्टेशन मास्टर के माध्यम से डीआरएम भुसावल को भेजी गई। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ. जगदीशचंद्र चौरे, गणेश भावसार, राधेश्याम शाक्य, निर्मल मंगवानी, सुभाष मीणा, मनीष गुप्ता, कैलाश पटेल आदि सहित बड़ी संख्या में मंच सदस्य उपस्थित थे।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
महापौर अमृता यादव ने नवीन नगर निगम कार्यालय भवन का किया निरीक्षण। अगस्त में होगा शुभारंभ।
अगली खबर (Next) »
*सदभावना मंच ने जंक्शन की विभिन्न मांगों के लिए स्टेशन मैनेजर को सौपा ज्ञापन*
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)