होम » India » *वस्त्र विक्रेता संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न*

*वस्त्र विक्रेता संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न*

*वस्त्र विक्रेता संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न*

*अनेक विषयों पर हुआ विचार मंथन*

खंडवा।वस्त्र विक्रेता संघ खंडवा की कार्यकारिणी बैठक विगत रात्रि सिहाडा रोड स्थित एक निजी होटल के सभागृह में संपन्न हुई।
वस्त्र विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष कमल नागपाल और सह सचिव मुदित जेटली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई,जिसमें मुख्य रूप से 4 अगस्त रात्रि पचमढ़ी की सांस्कृतिक यात्रा का कार्यक्रम तय किया गया। विभिन्न सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव रखे, जिसमें सर्व सहमति से यह तय किया गया की 4 अगस्त मंगलवार रात्रि संस्था के सदस्य द्विदिवसीय सांस्कृतिक यात्रा पर पचमढ़ी रवाना होंगे।वहीं इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा पर्व पर संस्था द्वारा श्री दादाजी धाम खंडवा में दादा जी महाराज के चरणों में बूंदी प्रसाद अर्पित किया जाएगा।संस्था का सदस्यता शुल्क संग्रह 1 जुलाई से प्रारंभ होगा वहीं नए सदस्यों को भी संस्था से जोड़ा जाएगा।पद पट्टिका पर भी चर्चा हुई।इस बैठक में वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष महेंद्र शाह,उपाध्यक्ष रवि शाह,उपाध्यक्ष कमल नागपाल,उपाध्यक्ष बशीर मलिक,सचिव एम यूनुस,कोषाध्यक्ष राजीव बाहेती के साथ-साथ कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र बजाज,हितेश कुमार शाह,मनोज कुमार उधलानी,सह सचिव संजय चंचलानी,सह सचिव मुदित जेटली,संगठन मंत्री संतोष मंगवानी,शेख रिजवान,अखिलेश वर्मा,शैलेन्द्र डोडिया,अंकेक्षक राजू वर्मा,शेख सादिक,निखिल शाह,भारत जेठवानी,अनमोल जैन,विजय कुमार सहजवानी,कमलेश जवेरी और अमित नागर आदि उपस्थित रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
*सदभावना मंच में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और फादर्स डे*
अगली खबर (Next) »
खबर लगते ही मौके पर सक्रिय हुए खंडवा के सुपर विधायक मुकेश तनवे
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)