होम » India » किशोर कुमार को भारत रत्न देने की पूरे देश में उठी मांग, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को लिखा पत्र।

किशोर कुमार को भारत रत्न देने की पूरे देश में उठी मांग, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को लिखा पत्र।

किशोर कुमार को भारत रत्न देने की पूरे देश में उठी मांग, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को लिखा पत्र।

किशोर कुमार को भारत रत्न देने की पूरे देश में उठी मांग, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को लिखा पत्र।

गायकी के साथ हर फन में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले किशोर दा को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने का किया आग्रह

खंडवा। सुप्रसिद्ध गायक, अभिनेता और बहुमुखी प्रतिभा के धनी खंडवा में जन्मे स्वर्गीय किशोर कुमार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” प्रदान किए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। समाजसेवी व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि खंडवा लोकसभा क्षेत्र के खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर देश के प्रसिद्ध गायक हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार दा को मरणोपरांत “भारत रत्न” से सम्मानित करने का आग्रह किया है।
21 जुन को लिखे गए पत्र में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती से जुड़े स्वर्गीय किशोर कुमार ने अपनी विलक्षण प्रतिभा और बहुआयामी व्यक्तित्व के बल पर भारतीय सिनेमा और संगीत जगत में अमिट पहचान स्थापित की। वे केवल एक सफल पार्श्वगायक ही नहीं, बल्कि अभिनेता, संगीतकार, निर्माता, निर्देशक और लेखक के रूप में भी देश-दुनिया में प्रसिद्ध रहे।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि किशोर कुमार ने अपने गायन और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से करोड़ों लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। भारतीय फिल्म संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। आज भी उनके गीत हर आयु वर्ग के लोगों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं और उनकी रचनाएं भारतीय सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती हैं।
सांसद श्री पाटिल ने अपने पत्र में यह भी कहा कि लंबे समय से देशभर के संगीत प्रेमियों और नागरिकों द्वारा किशोर कुमार को “भारत रत्न” देने की मांग उठाई जाती रही है। उनका मानना है कि यह सम्मान न केवल महान कलाकार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, बल्कि भारतीय कला, संगीत और संस्कृति के क्षेत्र में उनके अप्रतिम योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी होगा।
पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्रालय से आग्रह किया गया है कि जनभावनाओं और किशोर कुमार के अद्वितीय योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें मरणोपरांत “भारत रत्न” प्रदान करने पर सकारात्मक विचार किया जाए। समाजसेवी प्रवक्ता और इस मुहिम के संयोजक सुनील जैन ने बताया कि किशोर दा को भारत रत्न प्राप्त हो यह महिम अपने-अपने तरीके से पूरे देश में चल रही है, देवास के गायक कलाकार विजय बहादुर सिंह, देवभूमि उत्तराखंड के गायक नवीन कुमार, किशोर दा की जन्मभूमि से प्रवक्ता सुनील जैन, सचिव नारायण बाहेती, कलकत्ता के भारत रत्न किशोर कुमार ग्रुप के विश्वनाथ मुखर्जी, कार्तिक मित्रा, लखनऊ से देवा किशोर, अमरावती से सतीश अंभोरे सहीत कई किशोर प्रेमी इस मुहिम के तहत कार्य कर रहे हैं और सब मिलकर देश के सांसदों के साथ ही प्रदेश के सभी 29 सांसदों से अनुरोध कर रहे हैं कि किशोर दा को भारत रत्न मिले पत्र प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम भिजवाए। गौरतलब है कि खंडवा जो किशोर कुमार की जन्मभूमि के रूप में देशभर में पहचान रखता है, देश भर के किशोर प्रेमी एवं के एवं खंडवा के नागरिक और संगीत प्रेमी भी वर्षों से अपने प्रिय कलाकार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने की मांग करते रहे हैं। सांसद द्वारा उठाया गया यह कदम इस मांग को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)
📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रामनगर में पांच दिवसीय योग शिविर सम्पन्न।
अगली खबर (Next) »
उन्नत कृषक एवं सीड्स व्यवसायी महेश मालवीय का निधन, व्यापार जगत में शोक की लहर।
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)