होम » India » अधिक मास पर धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन ने धार्मिक महोत्सव मनाया

अधिक मास पर धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन ने धार्मिक महोत्सव मनाया

खण्डवा//अधिक मास के चलते जगह-जगह श्रद्धा व आस्था के साथ धार्मिक आयोजन किये जा रहे है। इसी तारतम्य में धाकड़ माहेश्वरी समाज की मातृशक्तियो ने भी इस पवित्र मास पर भक्तिमय कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा शीतला माता  गली स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में कार्यक्रम को लेकर पूर्व तैयारियां जोर-शोर से की गई।इस भक्तिमय कार्यक्रम में नौका विहार,यमुना जी का चुनरी मनोरथ,फूल बंगला दर्शन,फूलों की होली के साथ कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी बनाई गई जिसे सभी ने खूब सराहा।
कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने धार्मिक भजनों का आनंद लेते हुए सुंदर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। भक्तिमय कार्यक्रम का समापन आरती के साथ किया गया जिसमें माहेश्वरी महिला संगठन की पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज की मातृशक्तियाँ उपस्थित रही और कार्यक्रमो को खूब आनंद पूर्वक मनाया।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

naveen dahayat

संपादकीय टीम (Editorial Team)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कथा समापन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण-सुदामा प्रसंग सुनकर भावुक हुए भक्त
अगली खबर (Next) »
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सम्बंध में कार्यशाला सम्पन्न
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)