कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश ,देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करें
—
खंडवा//देवउठनी ग्यारस के अवसर पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर प्रदेश में विशेष अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने आगामी 20 नवंबर को देवउठनी ग्यारस पर बड़ी संख्या में होने वाले सामूहिक विवाह आयोजनों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने और बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा ने बताया कि खण्डवा जिले में बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग खण्डवा के कार्यालय में दूरभाष क्रमांक 0733-2223794 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा बाल विवाह संबंधी सूचना श्रीमती रत्ना शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी के मोबाईल नम्बर 8989040787 या श्रीमती पूजा राठौड, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग खण्डवा के मोबाईल क्रमांक 9131625315 या श्री पुष्पेन्द्र मण्डलोई, बाल संरक्षण अधिकारी संस्थानिक आई.सी.पी.एस. के मोबाईल नम्बर 9644755855 पर भी दी जा सकती है। इसके अलावा नागरिकगण बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 अथवा स्थानीय कंट्रोल रूम में दे सकते हैं।
बाल विवाहों की रोकथाम एवं उन पर की जाने वाली त्वरित कार्यवाही के लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के सभी एसडीएम की अध्यक्षता में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय समितियों का गठन प्रत्येक विकासखण्ड में पर किया है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि देवउठनी एकादशी पर 20 नवम्बर को एवं अन्य तारीखों में होने वाले विवाहों, निकाहों एवं सामूहिक विवाहों में बाल विवाह न हों, इसके लिए बाल विकास परियोजनाओं में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र अन्तर्गत घर-घर जाकर निगरानी करें, ताकि कोई भी बाल विवाह ना हो सके।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश ,देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करें
Tanish Gupta
वरिष्ठ संवाददाता
📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।
