डिंडोरी 5 नवबर 2026
- स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और कार्य की धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग द्वारा पटवारी श्री आशुतोष इक्का हल्का नंबर 66 राजस्व निरीक्षक मंडल अमेरा तहसील शहपुरा ओ कारण बताओ सूचना नोटिस जारी किया गया उनके हलके में लगभग 45 दिन बीतने के बाद भी स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य की प्रगति अत्यंत कम पाई गई हैं
प्राप्त जानकारी के अनुसार खाल्हे महेश पुरी मैं कुल 21 प्लांट के विरुद्ध मात्र 4ग्राम ख़म्हरिया रैयत में 47 प्लॉट के विरुद्ध 5तथा ग्राम पटपरा माल 64प्लॉट के विरुद्ध मात्र 9प्लॉट का पंजीयन किया गया है इस प्रकार कुल 132 प्लॉट में से कुल 18प्लॉट का ही पंजीयन हो सका है कार्य के इस धीमी प्रगति पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया भ्रमण के दौरान नाराजगी व्यक्त की थी
स्वामित्व योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है इनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति क लिए पूर्व में संबंधित पटवारी को समिति की बैठक एवं अन्य माध्यमों से बार बार निर्देशित कर चेतावनी दी गई थी इसके बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कारण बताओं नटिस जारी कर दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है संतोष जनक जवाब प्राप्त न होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही और सेवा समाप्ति के प्रस्ताव की प्रक्रिया वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी
