⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग के दल ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग के दल ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग के दल ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
—
खंडवा//खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं राजस्व विभाग के सयुंक्त दल ने गुरुवार को खंडवा शहर की दुकानों का औचक निरीक्षण कर कुल 33 नमूने लेकर जांच की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मयूरी डोंगरे एवं श्री राधेश्याम गोले ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के संदेहजनक नमूनें लेकर उन्हें विश्लेषण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजने की कार्यवाही की। खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग भोपाल की चलित खाद्य प्रयोगशाला के साथ टेक्नीशियन द्वारा मौके पर ही 25 नमूने मौके पर लेकर जांच की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राधे श्याम गोले ने बताया कि गुरुवार को अग्रवाल मिष्ठान भंडार स्टेशन रोड दीपचंद अग्रवाल से मलाई बर्फी मिठाई एवं मिठाई निर्माण में प्रयुक्त मावा, अजहर हुसैन पटेल पटेल दूध डेयरी से भैंस का दूध एवं गाय का दूध, रवि वर्मा दादाजी नमकीन निर्माण स्थल शिवाजी चौक से बेसन बर्फी एवं गुजिया एवं मनोज नायदे माँ भवानी नमकीन भंडार शिवाजी चौक से शकरपारे एवं मगद के लड्डू के नमूनो को मानक परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के तहत आगामी वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश ,देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करें
कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्देश ,देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करें
अगली खबर (Next) »
संयुक्त सचिव श्री श्रीवास्तव ने स्कूल, और ई-लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
संयुक्त सचिव श्री श्रीवास्तव ने स्कूल, और ई-लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)