⚡ बड़ी खबरें
• हाथी का अतिक्रमण किसान को पहुंची छती• दीपावली पर्व के मद्देनजर खण्डवा पुलिस अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आदित्य सिंघारिया ने बॉम्बे बाजार, सराफा बाजार एवं आईटीआई ग्राउंड स्थित फटाका बाजार का किया पैदल भ्रमण*• अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही कार्यवाही स्थगित, भाजपा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल• दीपावली पर्व पर खण्डवा शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव* *06 से 08 नवम्बर तक प्रमुख बाजारों में नो व्हीकल जोन एवं भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, निर्धारित स्थलों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था*• ममलेश्वर मंदिर के 6 दान पात्रों कुल 970242 रुपए निकले• पंचायत उपनिर्वाचन के लिए मतदान 4 दिसम्बर को होगा ,जनपद पंचायत के 1 तथा जिला पंचायत के 1 सदस्य का होगा निर्वाचन
होम » India » धनतेरस से पहले दीपावली की रौनक से गुलजार हुए बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

धनतेरस से पहले दीपावली की रौनक से गुलजार हुए बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

# धनतेरस से पहले दीपावली की रौनक से गुलजार हुए बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

**घंटाघर से बॉम्बे बाजार तक दिनभर रही चहल-पहल, दीये-बत्तियों से लेकर मिठाई, कपड़े और वाहनों की हुई जमकर खरीदी; यातायात संभालने में जुटा पुलिस अमला**

**खंडवा।** दीपावली और धनतेरस का उल्लास अब बाजारों में नजर आने लगा है। पर्व से पहले शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। घंटाघर, बॉम्बे बाजार, बुधवारा, टाउन हॉल और सराफा क्षेत्र में सुबह से शाम तक चहल-पहल बनी रही। दुकानों के साथ फुटपाथों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। ग्रामीण अंचलों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदी के लिए खंडवा पहुंचे। भीड़ के चलते कई स्थानों पर बार-बार जाम की स्थिति भी बनती रही।

प्रायोजित विज्ञापन (Sponsored Advertisement)

समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि धनतेरस से पहले बाजारों में ग्राहकी का दौर तेज हो गया है। रेडीमेड कपड़ों, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं। कई लोग धनतेरस के शुभ मुहूर्त में घर वाहन ले जाने के लिए पहले से बुकिंग करा रहे हैं। गुरुवार को बाजारों में पर्व जैसा माहौल नजर आया।

**फुटपाथी दुकानों पर भी दिखा लोकल का आकर्षण**

दीपावली की तैयारियों को लेकर महिलाओं और परिवारों ने फुटपाथों पर लगी दुकानों से मिट्टी के दीपक, बत्तियां, धानी-पताशे और पूजन सामग्री खरीदी। लक्ष्मी पूजन के लिए माता लक्ष्मी की मूर्तियों और कैलेंडरों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही रही। छोटे दुकानदारों से खरीदारी के जरिए स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलता दिखाई दिया। प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश के अनुरूप स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील भी की जा रही है।

**मिठाई-नमकीन और पटाखों की दुकानों पर भी भीड़**

पर्व को लेकर मिठाई और नमकीन की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। लोग अपनी पसंद के अनुसार मिठाइयां और नमकीन खरीदते नजर आए। वहीं पटाखा बाजार में भी बिक्री शुरू हो गई है। फुलझड़ी, अनार, चकरी और टिकली जैसे छोटे पटाखों के साथ अन्य आतिशबाजी की खरीदी की जा रही है। चाइनीज और विदेशी पटाखों की बिक्री पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

**बाजारों में वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक**

बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर प्रमुख बाजारों में चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। घंटाघर, बॉम्बे बाजार और टाउन हॉल सहित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार दोपहिया वाहनों को भी यातायात पुलिस रोक रही है, ताकि जाम की स्थिति न बने। प्रमुख चौराहों और बाजारों में यातायात पुलिस के जवान व्यवस्था संभालने में जुटे हैं। नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीमें भी सक्रिय हैं।

समाजसेवी सुनील जैन ने नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनतेरस और रूप चौदस पर भी बाजारों में अच्छी भीड़ रहने की उम्मीद है। पर्व की खरीदारी के साथ स्थानीय छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन देना भी दीपावली की खुशियों को साझा करने का एक माध्यम है।

📢

इस खबर को शेयर करें (Share This Story)

सत्य और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों और WhatsApp ग्रुप्स में साझा करें

WhatsApp Facebook X / Twitter Telegram

Tanish Gupta

वरिष्ठ संवाददाता 📍 खंडवा(मध्यप्रदेश)

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग करने वाले समाचार संवाददाता।

« पिछली खबर (Previous)
भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पूर्व मंदिर में मांंडना सजाओ हुई प्रतियोगिता।
भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पूर्व मंदिर में मांंडना सजाओ हुई प्रतियोगिता।
अगली खबर (Next) »
श्रीद्वारिकाधीश हवेली मंदिर में दीपोत्सव का शुभारंभ, 9 नवंबर को होगा अन्नकूट महोत्सव
श्रीद्वारिकाधीश हवेली मंदिर में दीपोत्सव का शुभारंभ, 9 नवंबर को होगा अन्नकूट महोत्सव
WhatsApp अगली खबर →
⬇️ अगली खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें (Scroll down for next story)